{"_id":"e55fa353643b27c859252d12229b4eef","slug":"election-hindi-news-96","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानी हार गए तो वापस मांगने लगे रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानी हार गए तो वापस मांगने लगे रकम
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 21 Dec 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधान चुनाव निपट गए हैं, अब हारे हुए प्रत्याशियों के खौफ से ग्रामीणों का जीना दुश्वार हो गया है। चुनाव के दौरान जो रुपया और लौंग पायजेब बांटे थे वो वापस मांग रहे हैं।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे किनारे के दो गांवों में आजकल हारे हुए ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी चुनाव जीतने के लिए बांटे गए उपहार और रुपए वापस मांगने के लिए घर-घर दस्तक दे रहे हैं।
रुपए और उपहार में बांटी गई लौंग और पायजेब वापस नहीं देने पर अंजाम खराब होने की चेतावनी भी दे रहे हैं। इन हारे हुए प्रत्याशियों के डर के मारे ग्रामीण न पुलिस में शिकायत कर रहे हैं और न इनका विरोध ही कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
बूथवार वोट देने की लिस्ट भी लिए घूम रहे हैं। कह रहे हैं कि किस घर से किसने वोट दिया है यह सब सूची हमारे पास है। वोट न देने वालों को धमकाने से गांवों में माहौल तनावपूर्ण बनता जा रहा है।
स्थानीय पुलिस भी इसे गंभीरता से नहीं ले रही है। पुलिस का कहना है कि ऐसी किसी ग्रामीण ने अभी तक शिकायत नहीं की है, यदि कोई मामला सामने आया तो दिखवाया जाएगा।