{"_id":"3a3bfa8ef7cdb1de3bf9182ed1ad8f44","slug":"election-hindi-news-95","type":"story","status":"publish","title_hn":" वोट को लेकर अम्हेड़ा में चले धारदार हथियार, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट को लेकर अम्हेड़ा में चले धारदार हथियार, फायरिंग
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Wed, 16 Dec 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव अम्हेड़ा में मंगलवार की सुबह नौ बजे वोट को लेकर नवनिर्वाचित प्रधान और पराजित प्रत्याशी के समर्थकों में जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले।
पथराव, फायरिंग भी हुई। जिसमें दोनों ओर से चार लोग घायल हो गए। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस पर आरोपियों के घरों में तोड़फोड़ करने का भी आरोप लगाया जा रहा है। एहतियातन गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र में चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष की आशंका के बाद भी पुलिस घटनाएं नहीं रोक पा रही है।
डिडौली कोतवाली और जोया ब्लाक के गांव अम्हेड़ा से मुगीस की पत्नी प्रधान बनीं हैं। आरोप है कि मंगलवार की सुबह पराजित प्रत्याशी आसकार का समर्थक भूरा दुकान से सब्जी खरीदकर अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन
जब वह नवनिर्वाचित प्रधान के घर के पास पहुंचा, तो प्रधान के पति मुगीस ने उसे रोक लिया और वोट न देने पर गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मुगीस ने साथियों के साथ भूरा को पीटना शुरू कर दिया।
इसकी भनक लगते ही आसकार के समर्थक हाथों में लाठी-डंडे, तमंचे, धारदार हथियार लेकर मौके पर आ धमके तो मुगीस पक्ष ने पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद गांव का नजारा एकदम बदल गया।
दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और आतंक फैलाने के लिए दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग की गई। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। मारपीट और धारदार हथियार चलने से दोनों पक्षों के चुन्ना, उवैस, भूरा और मोहम्मद घायल हो गए।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि, पुलिस ने आरोपियों के घरों में घुसकर तोड़फोड़ कर डाली, हालांकि वे पुलिस के हाथ नहीं आए। गांव की गलियां सूनी हो गईं। लोग घरों में कैद हो गए।
कुछ दूर तक गांव की स्थिति अघोषित कर्फ्यू जैसी बन गई। एहतियातन गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई है।