{"_id":"f9c7193e4b972ba768d0e101ad911523","slug":"election-hindi-news-82","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिटपुट घटनाओं के बीच 84 फीसदी मतदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिटपुट घटनाओं के बीच 84 फीसदी मतदान
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Wed, 02 Dec 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोया ब्लाक के 136 गांवों में मंगलवार को दूसरे चरण के लिए वोट पड़े। सुबह
विज्ञापन
से ही मतदान के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। दोपहर में कुछ रफ्तार थमी, लेकिन
दोपहर बाद मतदान केंद्रों पर लंबी लाइनें लग गईं। मतदान के दौरान फत्तेहपुर
अब्बू में फर्जी वोटिंग को लेकर जमकर हंगामा हुआ। यहां संभल के मातीपुर
थाना असमौली के गांव के लोगों के वोट हैं, जोकि फत्तेहपुर में भी हैं।
प्रशासन के अधिकारियों ने यह वोट नहीं डलवाने को कहा था, लेकिन इन वोटों को
डालने को लेकर विवाद पनप गया और दो गुटों में जमकर पथराव हुआ।
पथराव में कई लोगों के चोटें आईं। पुलिस ने पहुंचकर दोनों ओर के लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं असरफपुर फैजगंज में भी फर्जी वोटिंग को लेकर दो पक्षों में नोकझोंक के बाद पथराव शुरू हो गया। सूचना पर पहुंचे डीएम एसपी ने यहां भी भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठियां चलवाईं, जिसमें कई लोग चुटैल हो गए। पतेई खालसा में ग्रामीणों ने पुलिस लाठी चार्ज के विरोध में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। यहां पुलिस की लाठी से करीब 20 लोग जिसमें कई बच्चे व बुजुर्ग हैं के चोटें आई हैं। खैय्या माफी, मूढ़ा इम्मा में भी फर्जी वोटिंग को लेकर दो पक्षों में मारपीट के बाद हंगामा शुरू हो गया। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।
अमरोहा देहात थाने के अंतर्गत मानकजुड़ी गांव में वोटर लिस्ट में शामिल नामों को लेकर हंगामा हो गया। एसडीएम ने पहले एक गुट के नए नामों पर मतदान करने पर रोक लगा दी, बाद दूसरे लोगों को वोट डालने की अनुमति देने पर लोगों में आक्रोश भड़क गया। बाद में हंगामे के चलते वोट नहीं डाले जा सके। कटाई में पीठासीन अधिकारी को मिली वोटर लिस्ट में दो पेज कम आने पर भी हंगामे की स्थिति पैदा हुई।