{"_id":"8a967e92e390ccca9c3c59e4b4f081c2","slug":"election-hindi-news-80","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में खूनी संघर्ष करा सकती है वोटर लिस्टों की खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में खूनी संघर्ष करा सकती है वोटर लिस्टों की खामियां
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Tue, 01 Dec 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोया ब्लाक क्षेत्र के दर्जनों गांव में वोटर लिस्ट में खेल हुआ है।
विज्ञापन
सैकड़ों लोगों के वोट मतदाता सूची से गायब कर दिए गए हैं। पूरे-पूरे परिवार
के नाम काट दिए गए हैं। शिकायतों का सिलसिला अभी तक नहीं थम रहा है। वहीं
कई बूथों की निर्धारण भी खेल हुआ है।
गड़बड़ी के चलते मतदान के दौरान खूनी संघर्ष होने की आंशका जताई गई है। सोमवार की सुबह से लेकर शाम तक काफी संख्या में प्रधान पद के प्रत्याशी मतदान के दौरान सुरक्षा बढ़ाए जाने को कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की। इसमें गांव खेड़ा, उम्मरी जानिब गर्ग समेत दर्जनों गांव से प्रशासन को सुरक्षा बढ़ाने जाने के संबंध में शिकायती पत्र प्राप्त हुए हैं।
उम्मरी जानिब गर्व के प्रधान पद के प्रत्याशी परमवीर सिंह फौजी ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर जेल में बंद एक कैदी पर मतदान के दौरान गड़बड़ी कराने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। मतदान के दौरान गांव में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जाएं। पुलिस फोर्स बढ़ाई जाए। इसकी मांग की है।
जिलाधिकारी वेद प्रकाश ने बताया कि दूसरे चरण के मतदान को संवेदनशील मानते हुए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। बूथों पर पुलिस फोर्स और पीएसी के जवानों को मुस्तैद कर दिया गया है। कैमरे से नजर रखी जाएगी। गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
सीधे गुंडा एक्ट से लेकर रासुका में निरुद्घ करते हुए कार्रवाई की जाएगी। वोटरों से अपील की जाती है कि निर्भीक होकर वोट डालने बूथों पर पहुंचे, सुरक्षा हम देंगे।