{"_id":"e87f531ef004d105084e154652029dba","slug":"election-hindi-news-54","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पद के उम्मीदवार 75 हजार खर्च कर सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पद के उम्मीदवार 75 हजार खर्च कर सकेंगे
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Sat, 24 Oct 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग ने ग्राम प्रधान और सदस्य पंचायत के चुनाव को
शांतिपूर्ण संपन्न कराने को खर्चे की सीमा निर्धारित कर दी है। ग्राम
प्रधान चुनाव प्रचार पर 75 हजार से अधिक की धनराशि प्रत्याशी खर्च नहीं कर
पाएंगे। सदस्य ग्राम पंचायत के लिए खर्र्च की सीमा दस हजार तय की गई है।
सभी दावेदारों को निर्धारित रकम के अंदर ही खर्च करना होगा। साथ ही आयोग को खर्चे का हिसाब देना होगा। इसके लिए व्यय रजिस्ट्रर बनाना होगा। ग्राम प्रधान के लिए जमानत राशि दो हजार और सदस्य के लिए पांच सौ रुपये निर्धारित की गई है। यदि उम्मीदवार अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग अथवा महिला वर्ग से है तो उन्हें नाम निर्देशन पत्र तथा जमानत की निर्धारित धनराशि की आधी धनराशि देनी होगी।
ग्राम प्रधान के लिए नाम निर्देशन पत्र का मूल्य तीन सौ रुपये और सदस्य ग्राम पंचायत के लिए 150 रुपये निर्धारित किया है। इस संबंध में आयोग ने गाइड लाइन जारी कर दी है। चुनाव की अधिसूचना जारी होनी बाकी रही है। पांच व छह नवंबर को चुनाव को बिगुल बज सकता है।