फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   dhanteras festival

धनतेरस आज, बाजार गुलजार

Mon, 09 Nov 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 09 Nov 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
dhanteras festival
धनतेरस का महाशगुन सोमवार को होगा। इसके लिए बाजार सजकर तैयार हो गया है। शगुन के सामान की खरीदारी करने के लिए आने-वाले ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदारों ने सजावट भी की है। इस बार जिले में करीब 50 लाख से एक करोड़ रुपए तक की खरीदारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


धनतेरस का पर्व जिलेभर में सोमवार को मनाया जाएगा। धनतेरस पर धातु की खरीदारी शुभ मानी जाती है। कहते हैं कि धनतेरस के दिन धातु की खरीदारी करने से घर में लक्ष्मी आती हैं।
विज्ञापन


इसी के चलते लोग सोने-चांदी से लेकर बर्तनों की खरीदारी करते हैं। महाशगुन की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। बार बाजार में नॉन स्टिक बर्तनों की डिमांड अधिक है। वहीं,  इंडक्शन आइटमों ने भी धूम मचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राकरी के आइटम भी लोगों को लुभा रहे हैं। बर्तन के दुकानदारों ने बताया कि धनतेरस पर जिले में कई लाख रुपये के बर्तनों की खरीदारी होने का अनुमान है। इस बार नॉन स्टिक बर्तन, इंडक्शन आइटम की मांग अधिक है।

300 रुपये से लेकर छह हजार से अधिक कीमत की क्राकरी बाजार में उपलब्ध है। बड़े बर्तनों की खरीदारी इस पर्व पर कम होती है।

महंगाई का असर
बर्तनों पर महंगाई की मार भी छाई है। स्टील, तांबा, एल्युमीनियम आदि के दामों में इजाफा हुआ है। महंगाई के चलते इस बार दुकानदार परेशानी में हैं। इनका कहना है कि ग्राहकों में संतोष नहीं हैं। महंगाई के चलते बिक्री प्रभावित हो सकती है।

सोने के सिक्के और चांदी के नोट की मांग
ज्वैलर्स  का कहना है कि धनतेरस पर सोने-चांदी के सिक्कों की मांग अधिक है। सोने के आभूषणों की लोग खरीदारी कर रहे हैं। लक्ष्मी-गणेश की सोने की मूर्तियां भी उपलब्ध हैं।

वहीं, पांच सौ रुपये से लेकर एक हजार रुपये के चांदी के नोट का चलन तेजी से बढ़ा है। सात ग्राम वजन में पांच रुपये के चांदी का नोट 400 रुपये में उपलब्ध है।

लोग लक्ष्मी के पूजन के लिए चांदी का नोट खरीद रहे हैं। हालांकि इस बार सोने के दाम कम होने के कारण खरीदारी को लोग सर्राफा बाजार में निकल रहे हैं। धनतेरस पर पचास लाख से लेकर एक करोड़ की खरीदारी का अनुमान है।

मिठाई की जमकर हो रही है घटतौली
अमरोहा। मिठाई की दुकानों पर सरेआम घटतौली हो रही है। दुकानदार ग्राहकों को मिठाई के भाव गत्ते का डिब्बा भी तोलकर दे रहे हैं।

इसका अधिक फायदा उठाने के लिए आकर्षक वजनी डिब्बे तैयार कराए हैं। जागरूकता के अभाव में इससे ग्राहकों को चपत लग रही है, लेकिन बाट-माप विभाग के अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

घटतौली पर लग सकता है दस हजार का जुर्माना
घटतौली करने पर दस हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान बाट-माप अधिनियम में है। अगर कोई ग्राहक दुकानदार की शिकायत करता है तो विभाग जांच के बाद कार्रवाई कर सकता है। गत्ते के डिब्बे के बराबर अतिरिक्त वजन लें। ऐसा नहीं करने पर 10-12 रुपये प्रति किलो का नुकसान हो सकता है।


मिलावटी मिठाइयां भी बिक रहीं
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की लापरवाही से जिले में मिलावटी मिठाइयां भी बिक रही हैं। शहर में तो यह हाल है की नामचीन दुकानदार भी रंग और मावा में मिलावट कर रहे हैं। खासतौर पर खोया के आइटम भी ठीक नहीं हैं। मैदा और बेसन भी नकली इस्तेमाल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed