{"_id":"2cc7cb774294a51b8856b214fb3bdfb4","slug":"deen-bachao-confernce-in-amroha-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार फैला रही नफरत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार फैला रही नफरत
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 11 Dec 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की ‘दीन बचाओ दस्तूर बचाओ’ कान्फ्रेंस में जुटे देश भर के मुस्लिम और अन्य अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े धर्मगुरुओं ने केंद्र सरकार पर विभिन्न धर्मावलंबियों के बीच नफरत का माहौल पैदा करने का आरोप लगाते हुए जमकर हमला बोला।
मुस्लिम के साथ बौद्ध, ईसाई, सिख, लिंगायत के धर्मगुरुओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि किसी भी धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की गई तो चुप नहीं बैठेंगे।
संविधान किसी भी सरकार को ऐसा अधिकार नहीं देता है कि वह किसी मजहब की धार्मिक आजादी पर पाबंदी लगाए या सूर्य नमस्कार, योग और वंदेमातरम को जबरन थोपे। कान्फ्रेंस बोर्ड के कार्यकारी महासचिव मौलाना मोहम्मद वली रहमानी की सदारत में सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई।
दीन पर डटे रहो, बच्चों का ईमान खतरे में
जमीयत अल हदीस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अब्दुल बहाब ने कहा कि मुसलमानों अपनी दीन ईमान पर डटे रहो, बच्चों का ईमान खतरे में है, दस्तूर को बदलने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
इसके खिलाफ अल्लाह के पैगाम को आम करें तभी दीन और दस्तूर को बचाया जा सकता है। कांन्फ्रेंस को ईसाई धर्मगुरु एसी माइकल, बौद्ध विद्वान प्रोफेसर वीएस हस्टे, वामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम, मौलाना सईदी, मौलाना अब्दुल मोबीसी, काका सईद उमरी, फजुलुर्रहमान ने भी संबोधित किया।
साध्वी को लेकर प्रमोद कृष्णम की फिसली जुबान
अमरोहा। आल इंडिया मुस्लिम पसर्नल लॉ बोर्ड की ओर से ईदगाह मैदान में आयोजित दीन-दस्तूर बचाओ कांफ्रेंस में शिरकत करने पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने गुरुवार को साध्वी प्राची, साक्षी महाराज और प्रवीण तोगड़िया पर तंज कसे। बोले, साध्वी प्राची सूर्पणखा कहते हुए कहा कि यह लंका दहन कराएंगी।
उन्होंने भाजपा से जुड़े साधुओं को भी आड़े हाथ लिया। बोले कि, ये लोग धर्म के नाम पर देश का माहौल खराब कर रहे हैं। इनसे सावधान रहने की जरूरत है। इनकी वजह से ही देश में हिंदू और मुसलमानों के बीच की खाई बढ़ती जा रही है। साक्षी महाराज और प्रवीण तोगड़िया के खिलाफ भी भड़ास निकाली। बोले कि, दोनों किसी भी व्यक्ति का कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे।