फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   murder

युवक की चाकू से गोदकर हत्या, शव खेत में फेंका

Fri, 23 Oct 2015 11:58 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Fri, 23 Oct 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
murder
थाना क्षेत्र के गांव पपसरा बंगर निवासी कपिल पुत्र नरेश के खेत में
विज्ञापन
राहगीरों को किसी युवक का शव पड़ा दिखा। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष धनौरा मयफोर्स के मौके पर पहुंचे। युवक के शरीर पर धारदार हथियार के निशान थे। कुछ ही देर में जनपद बिजनौर की चांदपुर कोतवाली के गांव रसूलपुर नंगला के कुछ लोग भी वहां पहुंच गए। शव को देखते ही वे रोने-पीटने लगे।

मृतक रसूलपुर नंगला गांव का भरत सैनी ऊर्फ शंकर पुत्र महावीर सैनी उम्र 25 साल था। पिता महावीर सैनी ने बताया कि भरत की शादी तीन साल पहले पड़ोस के गांव सबदलपुर खुर्द निवासी जगवती सैनी पुत्री चंद्रपाल सैनी के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार को वह अपनी ससुराल गया था।

शुक्रवार को उसकी लाश मिल गई। पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महावीर ने पुत्र भरत की हत्या के संबंध में उसकी पत्नी जगवती सैनी, ससुर चंद्रपाल सैनी, सास कमलेश व साले मोनू व महेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed