{"_id":"68d04a25737a10e5399d3d363e44f79b","slug":"gangrape-hindi-news-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से गैंगरेप के चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से गैंगरेप के चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Sat, 19 Sep 2015 06:01 PM IST
विज्ञापन
बता दें कि थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 सितंबर की दोपहर 13 वर्षीय किशोरी के साथ पांच लोगों ने ईख के खेत में ले जाकर गैंगरेप किया था। इतना ही नहीं दो लोगों ने वारदात के दौरान मोबाइल से वीडियो क्लिपिंग भी बनाई थी। घटना के वक्त किशोरी के माता-पिता रिश्तेदारी में गए हुए थे।
18 सितंबर को पीड़ित पिता की ने गांव के ही अशोक पुत्र हरीचंद, सुभाष पुत्र कलुआ, रीनू पुत्र नथुआ, पवन पुत्र गंगासरन व बब्बू पुत्र प्रेम प्रधान के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। सीओ मोहनलाल ने बताया कि नामजद अशोक, सुभाष, रीनू व बब्बू को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। किशोरी के मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।