{"_id":"6aaaf377baa8bf43b20dc6bd","slug":"domestic-help-commits-suicide-by-hanging-herself-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-978862-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: घरेलू सहायिका ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: घरेलू सहायिका ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर निवासी कारोबारी के घर काम करने के लिए घरेलू सहायिका (किशोरी) ने मंगलवार की रात फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव मेडिकल परीक्षण को भेज दिया है। एसीपी कविनगर अभय राजेंद्र डागा ने बताया कि कविनगर में रहने वाले कारोबारी के घर पर ज्योति (16) पुत्री भूप सिंह निवासी रजापुर घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी। मूलरूप से जनपद हाथरस गांव कोंडरा जागीरपुर में रहने वाली किशोरी के माता-पिता रजापुर में किराये पर रहते हैं। मां घरों में काम करती हैं और पिता मजदूरी करते हैं। पिता शराब पीने के आदी हैं। ज्योति माता-पिता से अलग कारोबारी के घर में ग्राउंड फ्लोर पर बने कमरे में रहती थी। बुधवार सुबह कारोबारी का परिवार जागा तो ज्योति का शव उसी के कमरे में फंदे पर लटका था। कारोबारी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कविनगर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव मेडिकल परीक्षण को भेज दिया। एसीपी ने बताया कि किशोरी पिता के शराब पीने से परेशान थी। बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हालांकि अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।