फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP leader facing legal case makes controversial post; another report filed.

Bareilly News: मुकदमे में फंसे सपा नेता ने डाली विवादित पोस्ट, एक और रिपोर्ट

Thu, 17 Sep 2026 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
SP leader facing legal case makes controversial post; another report filed.
बरेली। इज्जतनगर थाने में सपा नेता मुनेंद्र गंगवार पर गोरक्षक कमल राणा ने तीसरे दिन लगातार दूसरी रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीन दिन पहले कमल राणा ने पांच लाख रंगदारी मांगने की रिपोर्ट कराई थी। इस बार सोशल मीडिया के जरिये धमकाने का आरोप लगा है। मुनेंद्र मूल रूप से पीलीभीत का निवासी है और उसकी पत्नी वहां से जिपं सदस्य रह चुकी है। वह सपा के पूर्व मंत्री का रिश्तेदार भी है।
विज्ञापन

कमल राणा ने दूसरी रिपोर्ट कराते हुए बताया है कि सपा नेता मुनेंद्र गंगवार ने कमल राणा और उनके भाई का फोटो सोशल मीडिया अकाउंट पर डालकर सत्ताजीवी लिखा था। आरोप है कि मुनेंद्र फेसबुक पर पोस्ट डालकर झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहा है। कमल और उनके परिवारवालों के फोटो डालकर बदनाम कर रहा है। गौरतलब है कि मुनेंद्र गंगवार ने कमल राणा और उनकी कार के फोटो फेसबुक पर डालकर टिप्पणी की थी। रिपोर्ट की भनक लगते ही मुनेंद्र ने यह पोस्ट हटा ली। कमल ने पोस्ट के स्क्रीनशॉट पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गले की फांस बन सकते हैं तकनीकी साक्ष्य
मुनेंद्र गंगवार और कमल राणा के विवाद का मूल गाड़ी में हूटर बजाकर निकलना बताया जा रहा है। इसी बात पर रात में मुनेंद्र ने कमल को कॉल करके गाली-गलौज की। मुनेंद्र को शायद अहसास नहीं था, लेकिन कमल ने ये कॉल रिकॉर्ड कर ली। इसी के सहारे रिपोर्ट दर्ज करा दी। इससे बौखलाए मुनेंद्र ने सोशल मीडिया पर बयानबाजी करके फिर गर्दन फंसा ली। इस बार मुनेंद्र ने पोस्ट हटाई भी, लेकिन तब तक कमल समेत कई लोगों ने उसे सुरक्षित कर लिया। ऐसे में तकनीकी साक्ष्य सपा नेता के गले की फांस बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
तहरीर के आधार पर दोनों मामले दर्ज किए गए हैं। जो तकनीकी साक्ष्य पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं, उन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - शिवम आशुतोष सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed