फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   firing

प्रधान प्रत्याशियों के बीच पथराव-फायरिंग, पांच घायल

Fri, 04 Dec 2015 11:46 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Fri, 04 Dec 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
देहात थाना क्षेत्र के गांव सिरसा खुमार निवासी साबिर और अली हसन
विज्ञापन
प्रधान पद के प्रत्याशी हैं। शुक्रवार की दोपहर साबिर रास्ते में खड़ा होकर चुनाव को लेकर चर्चा कर रहा था। तभी वहां से अली हसन का बेटा याकूब गुजरा और उसकी साबिर से तू-तू मैं-मैं हो गई।

उस वक्त तो लोगों ने नमाज का वक्त होने के कारण मामले को शांत करा दिया। आरोप है कि साबिर जैसे ही नमाज पढ़कर मस्जिद से बाहर निकला अली हसन और उसके बेटे याकूब से उसे पीटना शुरू कर दिया। घर आमने-सामने होने के कारण जमकर पथराव किया और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की गई।

 मारपीट में प्रत्याशी साबिर, उसका बेटा शाहनवाज और एक अन्य इसरार जबकि दूसरे पक्ष से अली हसन और याकूब घायल हो गया। मामले की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने चार ग्रामीणों को पकड़ लिया और थाने ले आई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। एसओ देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि चुनावी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हुई है। कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed