फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   firing

मूढ़ाखेड़ा में फायरिंग और मारपीट, छह घायल

Fri, 04 Dec 2015 12:16 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Fri, 04 Dec 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
firing
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मूंढा इम्मा निवासी जिला पंचायत सदस्य
विज्ञापन
रियाजुल के भतीजे फिरोज की पत्नी साइस्ता फिरोज जबकि गांव के फुरकान की पत्नी साइस्ता उर्फ भूरी प्रधान पद का चुनाव लड़ी थीं। इसको लेकर दोनों पक्षों में तनातनी की स्थिति बनी हुई थी। आरोप है कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे रियाजुल पक्ष ने फुरकान पक्ष के अफजाल के साथ गाली-गलौज की थी।

उस वक्त तो लोगों ने मामला शांत करा दिया था और फुरकान पक्ष के लोग खेतों पर चले गए थे। सुबह करीब नौ बजे रियाजुल, फिरोज, इनामुल, भूरा, राहिल, रिजवान, मुमताज, आरिफ समेत तमाम लोगों ने फुरकान के घर धावा बोलकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। तीसरी मंजिल पर मौजूद साइस्ता उर्फ भूरी को घसीटते हुए नीचे ले आए और लात घूंसों से पिटाई कर दी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। महिला को बचाने दौड़े बेटे एहरान, अफसा व फुलसंदे पुत्रीगण अफजाल और आरिफ पुत्र दुल्हे को भी लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया।

 आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। आरोप है कि फुरकान के घर से दो लाख रुपये की नकदी, जेवरात भी लूट लिए गए। साइस्ता उर्फ भूरी के कुंडल भी नोंच लिए गए। गुस्साए ग्रामीण बेहद नाजुक हालत में साइस्ता उर्फ भूरी को लेकर एसपी आफिस आ धमके और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed