फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bank men loot ki koshish

सिंडिकेट बैंक के ताले तोड़े, सिपाही का सिर फोड़ा

Sun, 01 Nov 2015 12:08 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Sun, 01 Nov 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
bank men loot ki koshish
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव श्यौनाली में हाईवे पर सिंडिकेट बैंक
विज्ञापन
है। शुक्रवार की रात करीब 12 बजे एक बाइक बैंक के सामने आकर रुकी और बाइक से उतरे दो बदमाशों ने बैंक के ताले तोड़ लिए। उनमें से एक बैंक के अंदर घुस गया जबकि दूसरा बाहर खड़ा रहा। बैंक के ठीक सामने हाजी मोबीन शाह का घर है।

उसकी पत्नी रात में जब उठी तो बैंक खुली देखकर दंग रह गई। उसने मोबीन शाह को इसकी जानकारी दी। मोबीन शाह ने 100 नंबर पर पुलिस को इसकी जानकारी दी। करीब पंद्रह मिनट बाद कोतवाल हर प्रसाद मौके की तरफ दौड़ पड़े। उन्होंने बदमाशों को पकड़ने के इरादे से जीप बैंक से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर खड़ी कर दी और सिपाहियों के साथ बैंकों की तरफ दौड़ पड़े।

इससे पहले कि पुलिस बदमाशों को पकड़ पाती एक बदमाश ने कांस्टेबल राजेश का सिर फोड़ दिया और बाइक को मौके पर छोड़कर ईख में जा घुसे। पुलिस ने ईख को काफी खंगाला, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। सीओ सिटी शील कुमार और लीड बैंक मैनेजर ने मौका मुआयना किया।

अंदर चेक और शिकायत पेटिका टूटी पड़ी थी। फोरेंसिक टीम ने जगह-जगह से बदमाशों के फिंगर प्रिंट लिए हैं। पुलिस ने बिना नंबर की लाल-काले रंग की पल्सर बाइक को कब्जे में ले लिया है। शाखा प्रबंधक विकास सैनी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed