{"_id":"7cfc6f188e86c8571d51b122a3be1a06","slug":"crime-hindi-news-1259","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़ा सात सौ लीटर एल्कोहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पकड़ा सात सौ लीटर एल्कोहल
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 04 Mar 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे संभल चौराहे पर छापा मारकर अवैध रूप से ले जाई जा रही टाटा मैक्स से अवैध रूप से ले जाई जा रही करीब सात सौ लीटर एल्कोहल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि दो आरोपी भागने में कामयाब रहे। एल्कोहल की कीमत करीब 28 हजार रुपये बताई गई है।
डिडौली कोतवाली पुलिस ने शाम को संभल चौराहे पर छापा मारा और यहां खड़ी एक टाटा मैक्स की तलाशी ली। जिसमें एल्कोहल से भरी 14 केन बरामद की। केनों में करीब 700 लीटर एल्कोहल था।
पुलिस ने रईस पुत्र रशीद व फहीम पुत्र मुस्ते हसन निवासी रजबपुर को गिरफ्तार कर लिया जबकि शीशराम पुत्र नानकचंद व कौसर पुत्र शौकत निवासी रजबपुर फरार हो गए।
विज्ञापन
आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह एल्कोहल को मुरादाबाद से खरीदकर लाए थे और रजबपुर में सप्लाई करना था। पुलिस ने एल्कोहल की कीमत करीब 28 हजार रुपये बताई है।
अवैध शराब के कारोबारियों को बेचा जाता है एल्कोहल
अमरोहा। हाईवे स्थित ढाबों पर खड़े टैंकरों से एल्कोहल चोरी करने के बाद अवैध शराब के कारोबारियों को सप्लाई किया जाता है।
कुछ माह पहले भी गजरौला, रजबपुर और पाकबड़ा के ढाबों से टैंकरों से एल्कोहल चोरी करते कई चालक पकड़े गए थे। हाईवे स्थित ढाबों पर पिछले कई वर्षों से टैंकरों से एल्कोहल चोरी कर बेचने का धंधा हो रहा है। कई बार पुलिस पर्दाफाश भी कर चुकी है। लेकिन आरोपी जेल से बाहर निकलने के बाद फिर सक्रिय हो जाते हैं।
-पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर संभल चौराहे से 14 कैनों में भरा करीब 700 लीटर चोरी का एल्कोहल बरामद किया है। दो आरोपी पकड़ लिए गए हैं। -पीके सिंह निरीक्षक डिडौली कोतवाली