फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   block pramukh election

अमरोहा से मीनू चिकारा, जोया से जुल्फकार अली सपा प्रत्याशी

Mon, 11 Jan 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 11 Jan 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
block pramukh election
समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी कब्जाने के बाद अब ब्लाक प्रमुख पद पर कब्जा जमाने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी हाई कमान ने ब्लाक प्रमुख पद के सभी सीट पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इसकी सूची जारी होते ही क्षेत्र की राजनीति में हलचल बढ़ गई है।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष विजयपाल सैनी ने ब्लाक प्रमुख चुनाव में अपने प्रत्याशी घोषित करने में बाजी मारी ली है। सबसे पहले सपा ने ही सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में रविवार को सपा की ओर से प्रत्याशियों की सूची जारी की गई। इसमें अमरोहा ब्लाक से चौधरी मनवीर चिकारा की पत्नी मीनू चिकारा, जोया ब्लाक से कैबिनेट मंत्री महबूब अली के भतीजे जुल्फकार अली, गजरौला ब्लाक से मुमताज अली, धनौरा ब्लाक से नदीम मलिक, हसनपुर ब्लाक से माया देवी पत्नी बनारसी और गंगेश्वरी ब्लाक से कुंतेश नागर पत्नी लोकेश नागर को प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा की सूची जारी होते ही क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है। अन्य पार्टियों ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं। इससे पूर्व बसपा अमरोहा ब्लाक सीट पर ब्लाक प्रमुख जयेदव की पत्नी बीरबाला को प्रत्याशी घोषित कर चुकी हैं, जबकि बाकी सीटों पर अभी प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है। वहीं भाजपा की ओर से कोई पहल नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed