फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bjp karykarta sammelan

किसान विरोधी है प्रदेश की सपा सरकार

Tue, 16 Feb 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 16 Feb 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
bjp karykarta sammelan
प्रदेश की सपा सरकार किसान विरोधी है, तभी गन्ना किसानों के साथ धोखा कर रही है। केंद्र सरकार ने किसानों का गन्ना मूल्य बढ़ाया है, मगर प्रदेश सरकार किसानों को धोखा दे रही है। भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। यह बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कही।
विज्ञापन


वे कुंदन मॉडल इंटर कालेज में सोमवार को आयोजित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने सपा सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया। बोले- प्रदेश की अखिलेश सरकार ने तीन साल से गन्ने का भाव नहीं बढ़ाया। वहीं केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन


बोले, संप्रग सरकार में कालाबाजारी होने से किसानों को समय पर यूरिया नहीं मिलता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माफिया पर लगाम लगाई, जिस कारण यूरिया की किल्लत नहीं है। किसानों को पचास हजार करोड़ की सब्सिडी दी गई है। छह हजार सात सौ करोड़ रुपये सीधे गन्ना किसानों के खाते में भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों और जनधन योजना, सुकन्या, अटल पेंशन और स्वच्छ भारत अभियान की जानकारी आमजन तक पहुंचाने की भी अपील की। विशिष्ट अतिथि सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने लोक सभा क्षेत्र में आने वाली पांचों विधानसभा सीट जीतने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने की अपील की।

संचालन करते हुए एमएलसी डा.जयपाल सिंह व्यस्त ने कार्यक्रम संयोजक पूर्व एमएलसी डा.हरि सिंह ढिल्लो को बरेली की रैली के लिए जिम्मेदारी की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा.ऋषिपाल नागर ने की।

मोदी ने दुनिया में बढ़ाया सम्मान
कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि ने कहा कि डा.मनमोहन सिंह दस साल तक प्रधानमंत्री रहे। उनके कहीं आने जाने का पता ही नहीं चलता था। विदेशों में भारत का मान सम्मान नहीं था। लेकिन मोदी के प्रधानमंत्री बनने से दुनिया में हमारे देश का सम्मान बढ़ा है।


गुरुद्वारा सिंह सभा ने किया सरोपा भेंट
कार्यकर्ता सम्मेलन में गुरुद्वारा सिंह सभा ने मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल व विशिष्टि अतिथि सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान बलविंदर सिंह, मंगत सिंह, प्रीतम सिंह, विक्रम सिंह, महेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, हरचरन सिंह बग्गा, सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed