{"_id":"2d137c73b0b8160d3f4f4956694b1385","slug":"bawal-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"बछरायूं में भिड़े कुरैशी-तेली, खूनी संघर्ष में छात्र की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बछरायूं में भिड़े कुरैशी-तेली, खूनी संघर्ष में छात्र की हत्या
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Sat, 27 Feb 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इससे आक्रोश भड़क गया और जमकर पथराव-फायरिंग हुई। स्थिति संभालने के लिए
विज्ञापन
पुलिस ने भी हवाई फायरिंग और लाठीचार्ज किया। कस्बे में तनाव को देखते हुए
कई थानों की पुलिस और डेढ़ सेक्शन पीएसी तैनात कर दी गई है।
शुक्रवार को मोहल्ला पेशथाना निवासी सरताज कुरैशी के प्रतिष्ठान के बाहर सड़क पर मोहल्ले के ही शाहनबाज मलिक पुत्र यूसुफ का ट्रैक्टर खड़ा था। सरताज कुरैशी ने उससे ट्रैक्टर किसी दूसरे स्थान पर खड़ा करने को कहा। इसी बात पर दोनों में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि शाहनबाज ने सरताज को थप्पड़ मार दिया।
इस पर दोनों बिरादरी के लोग आमने-सामने आ गए और पथराव होने लगा। सरताज का आरोप है कि तेली बिरादरी के लोगों ने हवाई फायरिंग और पथराव किया। इसी दौरान उधर से गुजर रहे कुरैशी बिरादरी के वकील अहमद के 13 साल के पुत्र शादाब को तेली बिरादरी के युवकों ने घेर लिया और उसके सिर में सरिया मार दी।
इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मौत होते ही मोहल्ले में भगदड़ मच गई और आरोपी घरों से फरार हो गए। कुरैशी बिरादरी के लोगों ने इकट्ठा होकर आरोपियों के घरों पर हमला बोल दिया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। बवाल की सूचना पर थाना धनौरा, गजरौला व डिडौली से पुलिस बल और वज्र वाहन मंगा लिया गया।
लेकिन, पुलिस ने हमलावरों को रोकने के लिए हवाई फायरिंग और लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया। अपर पुलिस अधीक्षक विजय गौतम मौके पर पहुंचे। स्थिति बिगड़ती देख डेढ़ सेक्शन पीएसी भी बुला ली गई। इसके बाद स्थिति नियंत्रण में हो सकी। बाद में पुलिस ने शादाब के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।