{"_id":"615bfa0cebce532fe8e3a38de73d0569","slug":"attack-hindi-news-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्टोरेंट के बाहर छात्रों पर हमला, फायरिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेस्टोरेंट के बाहर छात्रों पर हमला, फायरिंग
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Sat, 27 Feb 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल एक गुट के लोगों ने रेस्टोरेंट से निकल रहे छात्रों पर फायरिंग कर हमले की कोशिश की थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर भाग निकले। लेकिन हमलावरों के दोपहिया वाहन वहीं छूट गए। पुलिस ने स्कूटी समेत दो वाहन कब्जे में लिए हैं। पीड़ित छात्रों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे दी गई है।
थाना क्षेत्र के गांव सलारपुर निवासी अजीत पुत्र शिव चरन टीएमयू में एमएससी का छात्र है। अजीत ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर ढाई बजे करीब वह अपने मित्र गांव के ही चिराग पुत्र रविंद्र सिंह के साथ काले रंग की पल्सर बाइक से मैकडोनाल्ड रेस्टोरेंट पर बर्गर लेने के लिए गया था। जैसे ही बर्गर लेकर दोनों रेस्टोरेंट से बाहर निकले। करीब सात-आठ लड़के वहां आ धमके और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
बताया जाता है कि इस दौरान करीब छह सात राउंड फायर किए। किसी तरह उसने रेस्टोरेंट में घुस कर जान बचाई। फायरिंग की आवाज सुनकर रेस्टोरेंट में बैठे टूरिस्ट दहशत में आ गए। कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। इसी दौरान किसी ने पुलिस को खबर कर दी। फायरिंग की सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर भाग निकले। जाते-जाते एक हमलावर की स्कूटी वहां रह गई।
विज्ञापन
पुलिस हमलावरों की स्कूटी और पीड़ित छात्र की पल्सर बाइक को थाने ले आई। अजीत ने छात्रनेता दीपक भड़ाना निवासी मुरादपुर समेत शानू निवासी मोहरका पट्टी, फरमान निवासी टोकरा पट्टी व विनीत बिदूड़ी सहित दो-तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे दी गई है।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हमलावर
गजरौला। मैकडोनाल्ड के बाहर छात्रों पर फायरिंग करने वाले हमलावर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। क्योंकि रेस्टोरेंट के बाहर जब हमलावर फायरिंग कर रहे थे तो वहां सीसीटीवी कैमरा लगा था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर हमलावरों की पहचान कर रही है।
बताया जा रहा है सन लाइट की वजह से हमलावरों के चेहरे स्पष्ट नहीं नजर आ रहे हैं।
पहले भी छात्र पर हो चुुका है हमला
गजरौला। छात्र अजीत पर पहले भी कई बार हमला हो चुका है। पीड़ित छात्र अजीत और छात्रनेता दीपक भड़ाना के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही है। पीड़ित छात्र अजीत ने बताया कि एक माह पहले भी इंद्रा चौक पर दीपक भड़ाना ने अपने साथियों के साथ उस पर हमला किया था।
उसने पास की टीचर्स कालोनी में एक घर में घुसकर जान बचाई थी। इतना ही नहीं गुरुवार की शाम साढ़े पांच बजे करीब वह अपने मित्र बंटी व नावेद के साथ शुक्लपुरी मोहल्ले के पास खड़ा था। उस समय अपने साथियों संग वहां से गुजर रहे छात्र नेता ने उसे दूर से पिस्टल दिखाई थी।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस को मौके पर भेज दिया गया था, मामले की छानबीन की जा रही है, इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
-उपेंद्र यादव, थानाध्यक्ष गजरौला