{"_id":"3bc08c0e31f781f6648e37ee6a4d7b3c","slug":"agriculture-problem-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी केन मैनेजर की गाड़ी आगे लेटे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी केन मैनेजर की गाड़ी आगे लेटे किसान
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 28 Dec 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी मिल चले एक महीने से अधिक समय बीत गया है, लेकिन पर्चियों में गड़बड़ी अभी चल रही है। जिसके कारण किसानों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गुस्साए किसानों ने धनौरा मिल के डिप्टी केन मैनेजर का घेराव किया तथा गाड़ी के आगे लेट गए। मैनेजर के पर्चियां सही कराने के आश्वासन पर किसान शांत हुए।
रविवार की शाम धनौरा शुगर मिल के डिप्टी केन मैनेजर नौगावां क्षेत्र में भ्रमण कर मिल को जा रहे थे। नौगावां सादात के गन्ना खरीद केंद्र से जुड़ किसानों को यह जानकारी हुई तो इकट्ठा हुए तथा धनौरा रोड स्थित क्रय केंद्र पर पहुंच गए।
डिप्टी केन मैनेजर का घेराव कर लिया तथा गाड़ी के आगे लेट गए। प्रदर्शन करते हुए किसानों ने कहा कि पर्चियों में गड़बड़ी के कारण खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जब तक यह दिक्कत दूर नहीं होगी, वह नहीं हटेंगे। डिप्टी केन मैनेजर के पर्चियों की गड़बड़ी सही कराने के आश्वासन पर किसान शांत हुए।
इस दौरान याकूब अब्बास, हाजी अली औसत, अली इमाम, रंजीत कुमार, शेर अली, सज्जाद मेहंदी, रोशन अब्बास, मंगू सिंह आदि मौजूद रहे।