{"_id":"56e9b1064f1c1b456e8b49ad","slug":"adm-punished","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंपल अधोमानक आने पर डेयरी पर डेढ़ लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैंपल अधोमानक आने पर डेयरी पर डेढ़ लाख का जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 17 Mar 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एफडीए की ओर से श्रीधर डेयरी से लिया गया दूध का सैंपल जांच में अधोमानक आया है। प्रदेश और सेंट्रल लैब की जांच में दूध के मानकों पर खरा नहीं उतरने के बाद इस मामले में एडीएम कोर्ट ने डेयरी स्वामी पर एक लाख रुपया और मैनेजर पर पचास हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कुछ माह पहले मुबारकपुर जोया स्थित श्रीधर डेयरी से दूध का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा था। प्रयोगशाला की जांच में सैंपल अधोमानक आया। इसके बाद सेंट्रल लैब कोलकाता में सैंपल को जांच के लिए भेजा गया। सेंट्रल लैब कोलकाता की जांच में भी दूूध मानकों पर रखा नहीं उतरा।
वहां की रिपोर्ट में भी नमूना अधोमानक बताया गया। इस पर अपर जिलाधिकारी महमूद आलम अंसारी ने डेयरी स्वामी पर एक लाख रुपये और डेयरी मैनेजर पर पचास हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। एडीएम ने बताया कि लोगों की सेहत से किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। होली के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए एफडीए को अभियान चलाकर सैंपल भरने के भी निर्देश दिए गए हैं।