{"_id":"6b32a68048cb84c9ab265fca7f7deb14","slug":"achar-sanhita-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना इजाजत रोड शो में सौ से अधिक फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना इजाजत रोड शो में सौ से अधिक फंसे
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Thu, 01 Oct 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साथ ही दो स्कार्पियो को भी सीज किया है। जबकि ढकिया चमन गांव में बिना
विज्ञापन
इजाजत चुनाव प्रचार में दौड़ रही दो स्कार्पियों को सीज कर दो प्रत्याशियों
के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र का गांव गौसपुर मिलक में गुरुवार को जिला पंचायत के वार्ड 24 के प्रत्याशी रईस उर्फ कलवा पुत्र कामिल निवासी गांव ढकिया चमन का रोड शो था। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रत्याशी से रोड शो की परमिशन दिखाने के लिए कहा। इस पर प्रत्याशी बगलें झांकने लगा।
पुलिस ने रोड शोक रुकवा दिया और भीड़ को खदेड़ दिया। पुलिस ने आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में रईस, उसके समर्थक जावेद पुत्र जरीफ निवासी गंगदासपुर, नासिर, कमरेआलम पुत्रगण कामिल और सौ से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जबकि प्रत्याशी की दो स्कार्पियो को भी सीज कर दिया गया। इधर, पुलिस ने हाईवे पर गांव ढकिया चमन में बिना इजाजत चुनाव प्रचार में गाड़ियां दौड़ाने पर प्रत्याशी चौधरी रियाजुल निवासी मूढ़ा इम्मा और मोहम्मद शाकिर की एक-एक स्कार्पियो को सीज कर दिया।
दोनों प्रत्याशियों के खिलाफ भी आचार संहिता के उल्लंघन में मामला दर्ज कर लिया गया है। निरीक्षक हर प्रसाद ने बताया कि बिना परमिशन रोड शो और चुनाव प्रचार करने के मामले में प्रत्याशियों समेत छह नामजद और सौ से अधिक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जबकि चार स्कार्पियो को सीज किया गया है।