{"_id":"5be776379749b2cf701dfb195b6f50fc","slug":"accident-hindi-news-466","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर खाई में पलटा चालक की मौत, दो भाई जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर खाई में पलटा चालक की मौत, दो भाई जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 24 Jan 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काईखेड़ा-गंगाचौली मार्ग पर पुलिया पर शनिवार सुबह ट्रैक्टर पलट गया। इसमें खेत जोतने जा रहा चालक और उसके दो भाई दब गए। मौके पर जुटी भीड़ ने जब तक घायलों को बाहर निकाला, चालक ने दम तोड़ दिया, जबकि उसके दोनों भाइयों को अस्पताल से रेफर कर दिया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बाईखेड़ा निवासी फरयाद पुत्र मौलाबख्श(30) अपने दो भाई आलम और इकबाल के साथ शनिवार की सुबह करीब छह बजे अपने ट्रैक्टर से खेत जोतने के लिए जा रहा था। काईखेड़ा-गंगाचौली मार्ग पर एक पुलिया पड़ती है। जैसे ही ट्रैक्टर पुलिया के पास पहुंचा तो अचानक ट्रैक्टर खाई में पलट गया।
ट्रैक्टर को फरयाद ही चला रहा था। हादसे में तीनों भाई ट्रैक्टर के नीचे दब गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और किसी तरह से तीनों भाइयों को बाहर निकला, लेकिन फरयाद ने मौके पर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
उधर, आलम और इकबाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चिकित्सकों ने दोनों भाइयों को गंभीर हालत में रेफर कर दिया।
फोटो भी है।