{"_id":"1af80fa8422e276f77ec37b8ef54da64","slug":"accident-hindi-news-394","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर बाइक सवार छात्र समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर बाइक सवार छात्र समेत दो की मौत
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Wed, 02 Dec 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
हादसे में 30 वर्षीय रनवीर पुत्र कन्हई लाल निवासी गांव परतापुर थाना बहजोई
विज्ञापन
जनपद संभल और 18 वर्षीय अमित पुत्र सुरेश पाल निवासी गांव शाहपुर कोतवाली
हसनपुर की मौत हुई है। घटनाक्रम के मुताबिक रनवीर गुड़गांव में मुंजा अस्मा
कंपनी में सुपरवाइजर के तौर पर कार्य करता था।
जबकि, अमित गुड़गांव के क्वाटरपुरी के स्कूल में इंटरमीडिएट का छात्र था। गांव परतापुर के ही महेंद्र सिंह पुत्र लखपत सिंह और इंद्रपाल पुत्र शिव कुमार भी गुड़गांव में रह कर कार्य करते हैं। मंगलवार की शाम पांच बजे करीब चारों लोग दो अलग-अलग बाइक पर गांव परतापुर में ग्राम प्रधान का वोट डाल कर गुड़गांव लौट रहे थे। रनवीर और अमित एक बाइक पर थे। जबकि, महेंद्र सिंह और इंद्रपाल दूसरी बाइक पर थे।
चौपला से एक किलोमीटर दूरी पर हसनपुर रोड पर गजरौला की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने रनवीर की बाइक को रौंद दिया। ट्रक से कुचल कर रनवीर और अमित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा देख चालक ट्रक लेकर हसनपुर की ओर भाग निकला। सूचना पाकर सीओ तत्काल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को उठा कर अस्पताल भेज दिया।