फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   युवक की हत्या कर पेड़ से लटकाया शव

युवक की हत्या कर पेड़ से लटकाया शव

Mon, 18 Jun 2012 12:00 PM IST
Jyotiba phule nagar
Jyotiba phule nagar Updated Mon, 18 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा। शनिवार की रात घर से प्रदर्शनी देखने निकले युवक का शव रविवार की सुबह पेड़ से लटका मिला। आशंका है कि उसकी हत्या करके शव बेल्ट को फांसी का फंदा बनाकर पेड़ से बांधा गया है। क्योंकि बेल्ट के ऊपर से रस्सी बंधी है। नीच शराब व कोल्डड्रिंक की बोतल और प्लास्टिक के गिलास भी पड़े मिले हैं। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस इस मामले को आत्महत्या बता रही है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला विजय नगर में रहने वाले गिरधारी सैनी का 18 साल का पुत्र जितेन्द्र शनिवार की रात घर से रामलीला मैदान में चल रही नुमाइश देखने रात लगभग 10 बजे गया था। मध्य रात्रि तक भी वापस नहीं आने पर परिजनों ने जितेन्द्र की तलाश शुरू की। नुमाइश तथा तमाम रिश्तेदार व मित्रों से जानकारी की गई परन्तु कोई पता नहीं लग सका। रविवार की सवेरे सरकारी अस्पताल के पीछे मैदान मेें कुछ युवक क्रिकेट खेलने के लिए गए थे। गेंद को उठाने के लिए एक युवक जैसे ही कोने में गया तो उसकी जोर से चीख निकल गई। चीख सुनकर अन्य युवक वहां पहुचे तो वे भी हतप्रभ रह गए। कोने में एक पेड़ से एक युवक का शव लटक रहा था।
विज्ञापन

कुछ ही देर में युवक की लाश पेड़ से लटकी मिलने की सूचना पर तमाम लोग वहां पहुच गए। गिरधारी भी वहां पहुचा तो गश खाकर नीचे गिर पड़ा। पेड़ पर टंगी लाश जितेन्द्र की थी। जितेन्द्र को उसकी ही बैल्ट का फंदा बनाकर फांसी पर लटका दिया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आत्महत्या का मामला मान रही है। जबकि मौके की स्थिति देखकर मामला हत्या कर शव लटकाने का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed