{"_id":"13651","slug":"Jyotiba-phule-nagar-13651-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुबिलेंट में फिर हुआ गैस रिसाव, दो लोग गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुबिलेंट में फिर हुआ गैस रिसाव, दो लोग गंभीर
Jyotiba phule nagar
Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गजरौला। केमिकल बनाने वाली जुबिलेंट लाइफ साइंसेज लिमिटेड में घातक गैसों का रिसाव जारी है। एमपीपी प्लांट में कर्मी की मौत के चौबीस घंटे के भीतर ही नियासिनामाइड प्लांट में भी गैस के रिसाव से तीन लोग बेहोश हो गए। इनमें जुबिलेंट में इंजीनियर और केमिस्ट के साथ ही एडको कंपनी का कर्मी भी शामिल है। जुबिलेंटकर्मियों की हालत गंभीर देख उन्हें गुपचुप तरीके से फोर्टिस रेफर कर दिया गया जबकि, एडको कर्मी का डिस्पेंसरी में उपचार किया गया।
हाईवे स्थित जुबिलेंट फैक्ट्री में केमिकल और पाउडर का निर्माण किया जाता है। यहां से छूटने वाली गैसों के कारण वायुमंडल में हर समय प्रदूषण घुला रहता है। बृहस्पतिवार की देर रात को फैक्ट्री के एमपीपी प्लांट में कार्यरत एडको कंपनी के कर्मी आशीष शुक्ला निवासी शाहजहांपुर की गैस रिसाव से मौत हो गई थी। हालांकि प्रबंधन का दावा रहा है कि उसके पेट में दर्द था।
यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था। शनिवार की तड़के चार बजे जुबिलेंट परिसर में इसी प्लांट से लगे नियासिनामाइड प्लांट में भी क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ।
विज्ञापन
चर्चा है कि रिसाव तो रात11बजे से ही शुरू हो गया था लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। गैस की चपेट में आकर जुबिलेंट के इंजीनियर भूपेश कुमार और केमिस्ट मनोज के साथ ही एडको कंपनी का कर्मी गैस चढ़ने से बेहोश हो गए।
तीनों को आनन-फानन में फैक्ट्री की डिस्पेंसरी ले जाया गया। यहां से भूपेश और मनोज को फोर्टिस नोएडा रेफर कर दिया गया जबकि एडको कर्मी का यहीं उपचार किया गया। खास बात यह रही कि इस मामले को भी बेहद गोपनीय रखा गया। फैक्ट्री का कोई भी अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क का कई बार प्रयास किया गया लेकिन किसी ने भी मोबाइल फोन रिसीव नहीं किया।