{"_id":"45-34353","slug":"Amroha-34353-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम को सौंपी फर्जी गैस कनेक्शनों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम को सौंपी फर्जी गैस कनेक्शनों की जांच
Amroha
Updated Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। शासन से निर्देश मिलते ही जिले का सरकारी अमला फर्जी गैस कनेक्शनों की जांच को तैयार हो गया है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने जांच के लिए सभी एसडीएम को नोडल अधिकारी बनाया है और एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी वेद प्रकाश ने कहा कि शासन से डी-डुप्लीकेट उपभोक्ताओं की सूची भेजी गई है। जिसमें एजेंसीवार उपभोक्ताओं की संख्या दी गई हैं। जिनका डोर-टू-डोर सत्यापन किया जाना है। डीएम ने जांच के लिए सभी एसडीएम को नोडल अधिकारी नियुक्त कर एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने होटल और बैंक्वेट हाल स्वामियों को केवल व्यावसायिकगैस सिलेंडरों का ही इस्तेमाल करने के लिए कहा है। इस दौरान डीएसओ राघवेंद्र कुमार सिंह, एआरओ ब्रजेश पाल, इंस्पेक्टर रजनीश कुमार आदि रहे।