फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   गोली से घायल छात्र की मौत, गांव में तनाव

गोली से घायल छात्र की मौत, गांव में तनाव

Tue, 25 Nov 2014 05:30 AM IST
Amroha
Amroha Updated Tue, 25 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। थाना नौगावां सादात क्षेत्र के गांव सैदपुर इम्मा में ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुई झड़प में गोली लगने से घायल किशोर की रविवार रात तीन बजे दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने के बाद तनाव बना हुआ है। एएसपी विजय गौतम पुलिस फोर्स के साथ गांव में पूरे दिन डेरा डाले रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुए संघर्ष के दौरान फायरिंग में घायल हुए छात्र नाजिम की मौत की खबर सोमवार तड़के चार बजे पहुंची, तभी गांव में तनाव की स्थिति बन गई। हालांकि स्थिति को देखते हुए घटना के बाद से ही पुलिस बल तैनात था। लेकिन छात्र की मौत की सूचना मिलने के बाद एएसपी विजय गौतम, सीओ कृष्ण गोपाल यादव भी गांव पहुंच गए। गांव में दोबारा बवाल की स्थिति न हो, इसके लिए वह नौगावां सादात, डिडौली, रजबपुर, हसनपुर की पुलिस फोर्स के साथ पूरे दिन गांव में डटे रहे और ग्र्रामीणों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिलाते रहे।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड की भी खड़ी रही गाड़ी
अमरोहा। सैदपुर इम्मा गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ ही फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी को लगाया गया था। ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने नौ को कराया नामजद, 15-20 अज्ञात
नौगावां सादात/अमरोहा। मूढ़ाखेड़ा चौकी इंचार्ज विजयकांत सत्यार्थी की ओर से पुलिस पार्टी पर हमला और फायरिंग करने के मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसमें सैदपुर इम्मा गांव के तुरबत, शौकीन, खुर्शीद, हसीबुल, जरीफ, शकील, अनवार, जाकिर, कमरूद्दीन को नामजद कराया गया है।

छात्र के दादा ने दर्ज कराई हत्या की रिपोर्ट
अमरोहा। ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुई झड़प के दौरान फायरिंग से निकली गोली में घायल छात्र की मौत के बाद मृतक के दादा अख्तर की ओर से भी तुरबत, खुर्शीद, शौकीन, हसीबुल व 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि एकराय होकर पुलिस पर हमला बोल दिया और फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में उसके पोते नाजिम को गोली लग गई। जिससे उसकी दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुई झड़प, मारपीट में मूढ़ाखेड़ा चौकी इंचार्ज विजयकांत सत्यार्थी को हाथ, कमर और पैरों में गुम चोटें आईं हैं और सिपाही विजयकांत बाएं हाथ में हथेली व गट्टे के बीच की हड्डी फ्रैक्चर हो गई है। वहीं सिपाही अमित को भी हाथ, पैर, कमर में गुम चोंटें आईं हैं।


पुलिस टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी को दबिशें दी जा रहीं हैं। घायल छात्र की मौत के मामले में उसके दादा की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विजय गौतम, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed