{"_id":"45-33607","slug":"Amroha-33607-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 घंटे गुल रही 65 गांवों की बत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 घंटे गुल रही 65 गांवों की बत्ती
Amroha
Updated Sun, 09 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैलसा(ब्यूरो)। 132केवीए गुलड़िया से कैलसा बिजलीघर जा रही मेन लाइन पर पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। जिससे बिजलीघर ठप हो गया और 65 गांवों की बत्ती गुल हो गई। सुबह होने पर कर्मचायिों ने फाल्ट दूर किया, तब कहीं जाकर 13 घंटे बाद आपूर्ति बहाल की गई। शुक्रवार की रात करीब 12 बजे अकबरपुर पट्टी के समीप पेड़ की डाल टूटने से मेन लाइन का तार टूट गया। जिससे बिजलीघर ब्रेक डाउन में चला गया और इससे जुड़े 65 गांवों की बत्ती गुल हो गई। सारे गांव रात भर अंधेरे में डूबे रहे। सुबह होने पर कर्मचारी पेट्रोलिंग पर निकले, तो फाल्ट नजर आया। जिसके बाद तार जोड़ने का काम शुरू किया गया। दोपहर में तार जुड़ने पर 13 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई।