{"_id":"45-33295","slug":"Amroha-33295-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकाश चंद्र हत्याकांड के आरोपियों की कुर्क होगी संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकाश चंद्र हत्याकांड के आरोपियों की कुर्क होगी संपत्ति
Amroha
Updated Wed, 29 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। थाना अमरोहा देहात क्षेत्र के तेलीपुरा माफी गांव के प्रकाश चंद्र यादव की हत्या के मामले में नामजद फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई तेज कर दी है।
एसओ डीसी शर्मा ने बताया कि प्रकाश चंद्र यादव हत्याकांड के फरार आरोपी तेलीपुरा माफी गांव निवासी नजाकत, नाजिम व जिला मुरादबाद के थाना पाकबाड़ा के गांव मढैया तेलीवाली निवासी मुजामिल 18 सितंबर की रात हुई घटना के बाद से फरार चल रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कई बार संदिग्ध स्थानों पर दबिशें दी गईं। लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी न हो पाने के कारण कोर्ट के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। तीस दिन के अंदर गिरफ्तारी या कोर्ट में हाजिर न हो होने पर आरोपियों की चल संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी। प्रकाश चंद्र हत्याकांड मामले में पुलिस तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। लेकिन तीन आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। गिरफ्तारी संभव न होने पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर संपत्ति कुर्क करने की चेतावनी भी जारी कर दी है।