{"_id":"45-33288","slug":"Amroha-33288-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"अव्यवस्थाओं पर बिफरे डीआईओएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अव्यवस्थाओं पर बिफरे डीआईओएस
Amroha
Updated Wed, 29 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। डीआईओएस के औचक निरीक्षण में शहर के कुंदन मॉडल इंटर कालेज के इंतजामों की पोल खुल गई। ज्यादातर कक्षाओं में अंधेरा मिला, ब्लैक बोर्ड भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। कंप्यूटर कक्ष धूल से अटा मिला। ब्लैक बोर्ड पर लिखा था हिंदी, जबकि मास्साब उर्दू पढ़ाते मिले। अव्यवस्थाओं पर बिफरे डीआईओएस ने शिक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि और प्रधानाचार्य को तत्काल कक्षाओं में प्रकाश की व्यवस्था कराने की हिदायत दी।
जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त ने मंगलवार को सुबह 9.20 पर कुंदन मॉडल इंटर कालेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षक आनंद पाल, सुनंदा देवी, महेशचंद्र शर्मा, भुवनेश्वर प्रसाद आकस्मिक अवकाश पर मिले। एक साथ चार शिक्षकों के आकस्मिक अवकाश पर होने का मामला डीआईओएस को संदिग्ध लगा। सुधीर कुमार पाठक भी कार्यालय से नदारद मिले। कक्षा आठ बी में मोहम्मद आसिफ अली छात्रों को कुर्सी पर बैठकर उर्दू पढ़ाते हुए मिले, जबकि ब्लैक बोर्ड पर हिंदी लिखी थी। इस पर डीआईओएस ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि दे डाली।