फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   रहरा सीएचसी के डाटा आपरेटर पर गिरी गाज

रहरा सीएचसी के डाटा आपरेटर पर गिरी गाज

Wed, 29 Oct 2014 05:33 AM IST
Amroha
Amroha Updated Wed, 29 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। डीएम वेद प्रकाश ने नियमित टीकाकरण अभियान की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सख्त निर्देश दिए। कहा कि औसत से कम उपलब्धि वाले क्षेत्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य पर कड़ी कार्रवाई जाए। टीकाकरण की खराब प्रगति पर सभी को चेतावनी दी। डीएम ने कार्य में लापरवाही बरतने पर सीएचसी रहरा के डाटा आपरेटर को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश जारी किए। जिलाधिकारी ने टीकाकरण कार्यक्त्रस्म में संतोषजनक उपलब्धि हासिल न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि लापरवाही बरतने पर ब्लाक अधीक्षक, सेक्टर अधिकरी, सुपरवाईजर, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा सभी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। माह अप्रैल से अक्टूबर तक टीकाकरण की उपलब्धि 95.10 प्रतिशत है। डीएम ने अनुपस्थित रहने वाले, भ्रमण न करने वाले सुपरवाइजरों की सूची तथा इनपर क्या कार्रवाई की गई इसकी तत्काल रिपोर्ट तलब की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी अंजू वैश्य शर्मा, डीआईओ डा. अजय वर्मा, अपर मुख्य चिकित्या अधिकारी एसके निगम, डा. इदरीश, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्त्रस्म अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि, यूनिसेेफ प्रतिनिधि, सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं चिकित्सा अधीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed