{"_id":"45-33260","slug":"Amroha-33260-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों से निपटने के भी पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों से निपटने के भी पुख्ता इंतजाम
Amroha
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरीधाम पर लगने वाले दस दिनी मेले की सुरक्षा का पुलिस ने खाका तैयार कर लिया है। बिजनौर से भागे आतंकी की अमरोहा में ठहरने की लोकेशन मिलने की वजह से आतंकी खतरों को देखते हुए बम निरोधक व आतंक निरोधी दस्ते की भी तैनाती की गई है। मेला स्थल को आठ जोन व 18 सेक्टरों में बांटा गया है।
गजरौला क्षेत्र के तिगरीधाम पर हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा किनारे मेला जुटता है। कई जिलों के लोग दस दिन तक कल्पवास करते हुए गंगा में डुबकी लगाते हैं। यही वजह है कि मेले में तंबुओं का शहर बसाने के लिए एक माह पहले से ही तैयारी शुरू हो जाती है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष और भी इंतजाम किए हैं। इसके लिए खाका तैयार कर लिया गया है। डीएम से मीटिंग के बाद सुरक्षा को मूर्त रूप दे दिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था में भारी पुलिस फोर्स और पीएसी के अलावा दो एएसपी, छह सीओ, 90 दरोगा, 14 एसआई को भी लगाया जाएगा। इसके अलावा अतिरिक्त फोर्स की भी व्यवस्था की गई है। मेले में स्पेशल स्क्वॉड टीम भी तैनात रहेगी। आठ जोनों के प्रभारी डिप्टी एसपी के साथ डिप्टी कलेक्टर रहेंगे और सेक्टर प्रभारी का काम इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर के साथ तहसीलदार और नायब तहसीलदार तैनात रहेंगे।
तिगरीधाम पर सुरक्षा को समीक्षा बैठक आज
तिगरीधाम। मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम वेदप्रकाश और एसपी एके सिंह मंगलवार को तिगरीधाम में होंगे। वह मेला स्थल का निरीक्षण करने के बाद सुरक्षा को लेकर पूरा खाका देखेंगे और मीटिंग में दिशा-निर्देश देंगे।
विज्ञापन
सुरक्षा में तैनात पुलिस फोर्स
2 एएसपी, 6 सीओ, 14 निरीक्षक
90 उपनिरीक्षक
285 सिपाही
5 महिला उपनिरीक्षक
73 महिला सिपाही
1 कंपनी पीएसी
3 एपी गारद
आग से निपटने की तैयारी
3 एफएसओ
10 फायरमैन
ट्रैफिक पर भी रहेगी नजर
2 टीएसआई
36 ट्रैफिक सिपाही
30 हाईडेफिनेशन सीसीटीवी कैमरे लगेंगे
मेला स्थल में 30 चिन्हित स्थानों पर हाईडेफिनेशन सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। इन कैमरों की खासियत होगी कि जमीन पर बारीक से बारीक चीज को भी कैद कर सकेंगे। कैमरों को मुख्य कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। जहां बैठे अफसर पूरे मेले पर निगाह रख सकेंगे।