{"_id":"45-33156","slug":"Amroha-33156-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसा शिक्षकों को मिलेगा पुरस्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसा शिक्षकों को मिलेगा पुरस्कार
Amroha
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। मदरसा शिक्षा में सुधार को शासन ने शिक्षकों को सम्मानित करने की कवायद चलाई है। इसी के अंतर्गत अरबी फारसी मदरसों के अध्यापक एवं शिक्षकों को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रदेशभर से 9 शिक्षकों का चयन किया जाएगा। शासन ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने मदरसा शिक्षकों की सूची मांगी है।
प्राइमरी, जूनियर, माध्यमिक स्तर के मदरसों में शिक्षण कार्य कर रहे तीन-तीन शिक्षकों को चयन कर शासन को सूची भेजी जाएगी। जो प्रधान अध्यापक व सहायक अध्यापक के रूप में दोनों पदों की सेवाओं को जोड़ते हुए 15 वर्ष से शिक्षण कार्य कर रहे हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद मजीद खां ने बताया कि इस संबंध में शासनादेश प्राप्त हुआ है।