{"_id":"45-33130","slug":"Amroha-33130-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 को अमरोहा आएंगे बिजली विभाग के एमडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 को अमरोहा आएंगे बिजली विभाग के एमडी
Amroha
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विजय विश्वास पंत 27 अक्तूबर को जिले का दौरा करेंगे। अधीनस्थों के साथ बैठक लेंगे और योजनाओं का हाल भी जानेंगे।
एमडी के दौरे का कार्यक्रम जारी ही अफसरों में खलबली मच गई है और अभिलेखों को दुरूस्त किया जाने लगा है। एमडी 27 अक्तूबर को जिले का दौरा करेंगे। पहले अधीक्षण अभियंता कार्यालय में अधीनस्थों की बैठक लेंगे। जिसमें अब हुए कामों का हाल जानेंगे और आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। इसके बाद जिले में चल रही योजनाओं और लोहिया गांव में विद्युतीकरण का मौका मुआयना करेंगे। एमडी के दौरे की सूचना मिलते ही महकमे में खलबली मच गई है। अभिलेखों और आंकड़ों को दुरूस्त किया जाने लगा है।
राजस्व वसूली पर होगा विशेष जोर
एमडी के दौरे का मुख्य मकसद राजस्व वसूली की धीमी रफ्तार बताया जा रहा है। जिस पर एक्सईएन अमरोहा दर्शनलाल मालिया को भी निलंबित किया जा चुका है। लिहाजा अफसर आंकड़ों को दुरूस्त करने के लिए बकाया वसूली पर विशेष जोर रहे हैं।
विज्ञापन
27 अक्तूबर को प्रबंध निदेशक दौरा कर सकते हैं। उसकी तैयारी की जा रही है। अधीनस्थों को निर्देशित कर दिया है।
एमके सक्सेना, अधीक्षण अभियंता
-अनन्त कौशिक