{"_id":"45-33129","slug":"Amroha-33129-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र सहित दो को डेंगू की पुष्टि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र सहित दो को डेंगू की पुष्टि
Amroha
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
नौगावां सादात (अमरोहा)। कस्बे के छात्र सहित दो युवकों को डेंगू की पुष्टि हुई है। दोनों का इलाज अमरोहा के निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। सेहत महकमा इससे अंजान है।
कस्बे के मोहल्ला बंगला निवासी बदरुल हसन का बीस वर्षीय बेटा हिल्मी मुरादाबाद के किसी इंस्टीट्यूट में पढ़ता है। आठ दिन पहले उसे बुखार आया था। स्थानीय चिकित्सकों से उपचार कराया लेकिन स्वास्थ्य लाभ नहीं हो सका। हालत बिगड़ने पर उसे अमरोहा के एक निजी नर्सिंग होम में उसे भर्ती कराया गया। पैथोलॉजी लैब से कराई गई ब्लड की जांच रिपोर्ट के आधार पर डाक्टर ने डेंगू की पुष्टि की। इधर इसी मोहल्ले के रजी अब्बास पुत्र सगीर को भी डाक्टर ने डेंगू की पुष्टि की है। रजी अब्बास का इलाज भी अमरोहा में चल रहा है। नौगावां थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर कैंच के अरविंद कुमार की 13 अक्तूबर को दिल्ली और अमरोहा के मोहल्ला नल निवासी इंजीनियर नदीम पुत्र मोहम्मद हसीन की 15 अक्तूबर को मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। बावजूद इसके सेहत मेहकमा डेंगू के मामले में गंभीरता नहीं बरत रहा है और कस्बे के लोगों में डेंगू के डंक का खौफ बढ़ने लगा है।