फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   वकीलों ने तहसीलदार दफ्तर में की तालाबंदी, प्रदर्शन

वकीलों ने तहसीलदार दफ्तर में की तालाबंदी, प्रदर्शन

Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
Amroha
Amroha Updated Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लागते तहसील में जमकर हंगामा किया। कामकाज ठप करके धरने पर बैठ गए और तहसीलदार के दफ्तर में ताला डाल दिया।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन मंगलवार सुबह से ही तहसीलदार के विरुद्ध लामबंद हो गई थी। तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार और तहसीलदार के दुर्व्यवहार को लेकर पहले बार रूम में बैठक की और हड़ताल की घोषणा के बाद तहसील प्रांगण में धरने पर बैठ गए। दोपहर तक जमकर भाषणबाजी की और तहसीलदार के खिलाफ नारे लगाए। तहसीलदार के दफ्तर पर ताला डालकर प्रदर्शन किया। वकीलों ने आरोप लगाया कि तहसीलदार दफ्तर में भ्रष्टाचार है और वे अधिवक्ताओं से दुर्व्यवहार करते हैं। उन्होंने तहसीलदार को हटाने की भी मांग की। इस दौरान अध्यक्ष मोहम्मद असलम सिद्दीकी, सुरेंद्र सिंह यादव, रमेश चंद्र गोयल, मुस्तेहसन खां, वेद प्रकाश सक्सैना, आसिफ हसन, हबीब अहमद, मोहम्मद शौकीन मंसूरी, रामफल सिंह, हरज्ञान सिंह, नईम अहमद तुर्क, मजाहिर हुसैन, फुरकान अहमद, नरेश सिंह, गौरव गोयल, हुकम सिंह, मंसूर अहमद, शकील अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed