{"_id":"45-33120","slug":"Amroha-33120-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राज्यीय गैंग से जुड़े निकले पशु लुटेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राज्यीय गैंग से जुड़े निकले पशु लुटेरे
Amroha
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। देहात थाना पुलिस की गिरफ्त में आए पशु चोरी-लूट गिरोह के तार अंतरराज्यीय गैंग से जुड़े निकले। पूछताछ के बाद पुलिस ने पकड़े गए अमरोहा निवासी चारो लुटेरों को मंगलवार को जेल भिजवा दिया। पुलिस ने गिरफ्तार किए लोगों के पास से लूट-चोरी में प्रयुक्त एक पिकअप, तीन पशु, तमंचा, कारतूस व चाकू बरामद करने का दावा किया है।
एसपी एके सिंह ने बताया कि शनिवार तड़के कांठ रोड पर नाजरपुर गांव के पास बाग में आरोपियों ने बुग्गी से ईंट लेकर जा रहे किसानों के पास से भैसा लूट लिए थे। थानाध्यक्ष डीसी शर्मा ने पुलिस टीम के साथ कांठ बाईपास से उकसी चौराहे की तरफ जाने वाले रास्ते के पास बाग में आरोपियों अमरोहा नगर के मोहल्ला बेगमसराय निवासी मुन्ना, साजिब, लकड़ा चुंगी निवासी अली अब्बास, गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया, जबकि थाना डिडौली के जोया निवासी यामीन, छोटू फरार हो गए। पकड़े गए लोगों के पास से दो तमंचा, चार जिंदा, दो खोखा कारतूस, दो चाकू, एक बिना नंबर की पिकअप गाड़ी व नौगावां सादात से चोरी की गई एक भैस व शनिवार तड़के नाजरपुर के पास लूटे गए दो भैसें भी बरामद किए हैं। पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में बताया कि वह लोग उत्तराखंड काशीपुर के ऊधमसिंह नगर से अपाचे बाइक चोरी कर चुके हैं। इसके अलावा थाना धनौरा मंडी के गांव हैबतपुर चौधरीयान से नौ सितंबर की रात ,थाना नौगावा सादात के गांव अकबरपुर पट्टी से 13 अक्तूबर की रात भी पशु चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
अपराधिक इतिहास
मुन्ना के खिलाफ अमरोहा देहात में तीन, एक नौगावां सादात, एक मंडी धनौरा और अली अब्बास के खिलाफ भी अमरोहा देहात में तीन, नौगावां सादात व मंडी धनौरा में एक-एक, गुड्डू के खिलाफ अमरोहा देहात में तीन, एक नौगावां सादात में और साजिब के खिलाफ देहात थाने में दो और नौगावां सादात में एक मुकदमा विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं।