फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   सरकारी अमले को नहीं श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिलें

सरकारी अमले को नहीं श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिलें

Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
Amroha
Amroha Updated Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
तिगरी धाम (अमरोहा)। कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले ऐतिहासिक तिगरी गंगा मेले की तैयारियों को लेकर मंगलवार को डीएम-एसपी ने मौका मुआयना किया। एक-एक बिंदु पर विचार-विमर्श किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। काम की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताई और अपर मुख्य अधिकारी को तेजी जाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकारी अमले के ठहरने पर नहीं सबसे ज्यादा ध्यान लाखों श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर देना है। इस बीच सुरक्षा इंतजाम पर भी एसपी के साथ चर्चा की।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी वेद प्रकाश और एसपी एके सिंह ने मेला गेट की हालत देख नाराजगी जताई और उसकी रंगाई-पुताई कराने को कहा। मेले तक जाने वाले मार्गों की हालत ठीक करने को पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया। शवदाह संस्कार स्थल देखा और वहां व्यापक इंतजाम करने के लिए कहा, ताकि किसी को दिक्कत न आए। घाट पर पहुंचकर गंगा नदी का हाल जाना। सड़कों के निर्माण के बारे में पूछा, तो जिला पंचायत प्रशासन कोई संतुष्ट जवाब नहीं दे सका। जिस पर नाराजगी जताते हुए मैन पॉवर बढ़ाकर समय से काम पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही साफ किया कि श्रद्धालुओं की व्यवस्था में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए और कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इस दौरान एडीएम अकमल अख्तर, एएसपी शकील अहमद, सीडीओ शिव शंकर मिश्र, एसडीएम शिवदयाल, अपर मुख्य अधिकारी फरहत अली, जेई पीडब्ल्यूडी, एसडीओ विद्युत एसपी सिंह आदि रहे।
विज्ञापन



नहीं बिकेंगे घटिया और मिलावटी खाद्य पदार्थ
डीएम ने मेले में लगने वाली खाद्य पदार्थों की दुकानों को चैक करने के लिये खाद्य सुरक्षा अधिकारी कार्यालय को कैंप लगाने के निर्देश दिए, ताकि मिलावटी खाद्य पदार्थों पर लगाम लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले में भी बनाए जाएंगे वोटर
मेले में वोटर रजिस्ट्रेशन कैंप भी लगाया जाएगा। जो मेले में आने वाले लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करेगा। साथ ही नए वोटर भी जोड़े जाएंगे।

पीडब्ल्यूडी को मेला मार्ग ठीक कराने के निर्देश
डीएम ने मेले तक आने वाले मार्गों को सही करने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देशित किया और सड़क पट्टी भी ठीक कराने के लिए कहा। कहा कि जहां सड़क कटी है, उसे मिट्टी डालकर तुरंत ठीक कराया जाएगा। रास्तें में डायवर्जन की सुविधा की जानी चाहिए।

तिगरी गांव को निर्वाध मिलेगी आपूर्ति
दरअसल दो साल से मेले के चक्कर में तिगरी गांव की बिजली को महकमे के लोग काट देते थे। इनका तर्क होता था कि पोल से कोई वाहन टकराने से हादसा न हो जाए। लेकिन इस बार डीएम से ग्रामीणों मौके पर ही यह शिकायत की। डीएम ने नाराजगी जताई और एसडीओ गजरौला को बुलाकर जानकारी ली। डीएम ने शेड्यूल के दौरान बिजलीघर से आपूर्ति देने के निर्देश दिए और पोलों पर जेनरेटर की लाइन स्ट्रीट लाइटें भी लगवाने को कहा ताकि अंधेरे में मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतें नहीं हों।

डीपीआरओ को बनाया मेला सफाई प्रभारी
डीएम ने निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। डीपीआरओ जाहिद हुसैन को मेला सफाई प्रभारी बनाया और कोताही न बरतने के निर्देश दिए।

तेरह जनरेटर से रोशन होगा मेला
तिगरी मेले को इस बार करीब साढ़े चार सौ हार्स पावर बिजली की जरूरत होगी। इसके लिए तेरह जनरेटर सैट लगाए जाएंगे। डीएम ने श्रद्धालुओं के रिहायशी इलाके में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के निर्देश दिए।



पीबीसी केबिल लगाने के निर्देश
तिगरी मेला स्थल पर खासतौर से उस स्थान पर जहां श्रद्धालु रहेंगे, खुले बिजली के तार नहीं लगाए जाएंगे। डीएम ने सख्त हिदायत दी है कि पीबीसी तार डाले जाएं ताकि तार टूटने पर किसी तरह के हादसे होने की आशंका नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed