{"_id":"45-33087","slug":"Amroha-33087-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह लाख की चीनी से भरा ट्रक गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह लाख की चीनी से भरा ट्रक गायब
Amroha
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। हसनपुर चीनी मिल से करीब छह लाख रुपये की चीनी लाद कर फत्तेहपुर के लिए जा रहा ट्रक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। ठेकेदारों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। ट्रक गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।
दि किसान सहकारी चीनी मिल हसनपुर से बारह टायर ट्रक चालक जालोन निवासी करन सिंह पीसीएफ की करीब छह लाख रुपये की कीमत की चीनी ट्रक में लाद कर 16 अक्तूबर की शाम साढ़े चार बजे फत्तेहपुर के एसएमआई गोदाम के लिए निकला था। यह ट्रक फत्तेहपुर 17 अक्तूबर को पहुंचना था। लेकिन 20 अक्तूबर को भी जब फत्तेहपुर नहीं पहुंचा तो, चीनी के ठेकेदारों ने ट्रक चालक के मोबाइल पर संपर्क किया। लेकिन फोन बंद आने पर शक हुआ। खोजबीन करने पर भी ट्रक का कोई अता-पता नहीं चला। सोमवार की देर शाम पीसीएफ के ठेकेदार मुरादाबाद निवासी अरुण कुमार व हसनपुर निवासी काले सिंह ने कोतवाली पुलिस को ट्रक गायब होने की तहरीर दी। ट्रक गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मियों मेें हड़कंप मच गया। वहीं सीओ जितेंद्र ने कहा है कि मामले की उन्हें जानकारी नहीं है।