{"_id":"45-33083","slug":"Amroha-33083-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 को गन्ना समितियों में तालाबंदी की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 को गन्ना समितियों में तालाबंदी की चेतावनी
Amroha
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। सामयिक कर्मचारियों ने तैनाती की मांग को लेकर सोमवार को समिति में प्रदर्शन कर जिला गन्ना अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और तैनाती की मांग उठाई। कर्मचारियों ने सुनवाई न होने पर 27 अक्तूबर से समितियों में तालाबंदी कर बेमियादी धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
कर्मचारियों का कहना था कि एक अक्तूबर को समिति सचिवों के जरिए रिपोर्ट भेजी गई थी। लेकिन अभी तक किसी कर्मचारी की तैनाती नहीं की गई है। जबकि तैनाती एक अक्तूबर से हो जानी चाहिए थी। उनका कहना था कि ऐसी स्थिति में उन्हें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। उनका कहना था कि कोर्ट के आदेश का पालन कराते हुए सामयिक कर्मचारियों की तैनाती की जाए। कर्मचारियों ने जल्द मांग पूरी न होने पर 27 अक्तूबर से समितियों में तालाबंदी कर बेमियादी धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इस दौरान मदनपाल सिंह, गिरीशपाल सिंह, रमेश चंद्र, मोहित कुमार, यतेंद्र कुमार, सतीश कुमार, चेतराम सिंह, कुशलपाल सिंह, दिलशाद अली, राजवीर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।