फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   मिठाई के साथ तौला जा रहा गत्ते का डिब्बा

मिठाई के साथ तौला जा रहा गत्ते का डिब्बा

Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
Amroha
Amroha Updated Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। मिठाई की दुकानों पर सरेआम घटतौली की जा रही है। दुकानदार ग्राहकों को मिठाई के भाव गत्ते का डिब्बा भी तौल रहे हैं। इसका अधिक फायदा उठाने के लिए आकर्षक वजनी डिब्बे तैयार कराए गए हैं। जागरूकता के अभाव में इससे ग्राहकों को चपत लग रही है, लेकिन बाट-माप विभाग के अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

दीपावली पर मिठाइयों में मिलावट के अलावा मिठाई की कीमत में गत्ते का डिब्बा तौलकर दुकानदार उपभोक्ताओं को दोहरी चपत लगा रहे हैं। एक ओर उनकी सेहत खतरे में हैं, वहीं अनजाने में ही गत्ते का डिब्बा खरीदना पड़ रहा है। जागरूकता के अभाव में लोग घटतौली का शिकार हो रहे हैं। वहीं बाट माप विभाग की उदासीनता से मिठाई विक्रेताओं के हौंसले बुलंद हैं।
विज्ञापन


घटतौली करने पर है दस हजार का जुर्माना
घटतौली करने पर दस हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान बाट-माप अधिनियम में है। अगर कोई ग्राहक दुकानदार की शिकायत करता है तो विभाग जांच के बाद यह कार्रवाई कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत्ते के डिब्बे के बराबर अतिरिक्त वजन लें
जितने वजन का डिब्बा है, उसी वजन के मुताबिक ज्यादा मिठाई दुकानदार से लें। अगर ऐसा नहीं करेंगे तो 10-12 रुपये किलो रुपये के गत्ते के डिब्बे का मूल्य उन्हें मिठाई के भाव देना पड़ेगा।


घटतौली रोकने के लिए बाजार में छापामारी की जा रही है। बाट माप उपकरणों की जांच की जा रही है। यदि कोई विक्रेता मिठाई वजन में गत्ते का डिब्बा भी तौलता है, तो उसके खिलाफ दस हजार तक के जुर्माने का प्रावधान है। इस संबंध में शिकायतें मिल रही हैं। कई लोगों को चेतावनी भी दी गई है।
-विमलेश कुमार
बाट माप निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed