फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   स्पेशल डे पर जुड़े 3652 नए वोटर

स्पेशल डे पर जुड़े 3652 नए वोटर

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Amroha
Amroha Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अमरोहा (ब्यूरो)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को स्पेशल डे मनाया गया। जिसमें जिलेभर के 1266 बूथों पर कैंप लगाए गए। बीएलओ ने बूथों पर बैठकर मतदाताओं को जागरूक किया और फार्म छह, सात व आठ भरवाया गया। जिन पर दिनभर में 3652 नए वोट जुड़े। लोकसभा चुनाव बीतने के बाद अब निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। आयोग के निर्देश पर 15 अक्तूबर से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें 19 अक्तूबर व दो नवंबर को बूथों पर स्पेशल डे मनाया जाना है। इसी कड़ी में रविवार को जिले के 1266 बूथों पर विशेष दिवस मनाया गया। सभी बीएलओ बूथों पर बैठे और मतदाताओं की समस्याओं का निराकरण किया। दिनभर में 3652 नए मतदाताओं को जोड़ा गया और उनसे फार्म छह भरवाया गया। जबकि 909 फार्म सात और 520 फार्म आठ भी भरे गए। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भरत सिंह ने बताया कि बूथों पर स्पेशल डे मनाया गया है। जिसमें 3652 नए वोट जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed