{"_id":"45-33039","slug":"Amroha-33039-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी मार्कशीट के साथ पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी मार्कशीट के साथ पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार
Amroha
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। कोतवाली डिडौली पुलिस ने फर्जी मार्कशीट के साथ कपासी गांव से शनिवार सुबह पिता-पुत्र सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि जालसाजी में शामिल दामाद फरार बताया गया है। पकड़े गए लोगों के पास से हाईस्कूल और इंटर की चार फर्जी मार्कशीट और एक तमंचा भी मिला है। पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया है।
कोतवाली हसनपुर के दयावली गांव निवासी अमित कुमार उर्फ गुड्डू ने बताया कि उसके गांव के रहने वाले गजेंद्र सिंह ने कुछ दिन पूर्व कहा था कि कोतवाली डिडौली के कपासी गांव निवासी उसके साले बलकार सिंह, ससुर भजनलाल चचिया ससुर किशनलाल के कई स्कूलों में अच्छे संबंध हैं। इसीलिए हाईस्कूल और इंटर की मार्कशीट मिल जाएगी। उन लोगों ने इसके बदले में उससे छह माह पहले 74 सौ रुपए ले लिए। दो माह बाद जब उसे मार्कशीट नहीं मिली तो उसने बलकार सिंह से कहा। पीड़ित ने बताया कि जब उसे मार्कशीट नहीं मिली तो रुपये वापस मांगने वह शनिवार को बलकार के घर पहुंच गया। बलकार और उसके पिता भजनलाल, चाचा किशनलाल ने उसे घर में बंद कर लिया और पिटाई करने के साथ ही असलाह कनपटी पर रखकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पिता-पुत्र सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह लोग फर्जी मार्कशीट बनवाने का काम करते थे। पुलिस ने इन लोगोें के पास से हाईस्कूल और इंटर की चार फर्जी मार्कशीट व तमंचा बरामद किया है।
पुलिस पर छोड़ दिया था हाथ
जोया(ब्यूरो)। मार्कशीट बनवाने के नाम पर अमित से ठगी और उसके बाद मारपीट की शिकायत पर पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए कपासी गांव गई थी। चर्चा है कि आरोपी भजनलाल ने पुलिस टीम पर हाथ छोड़ दिया। इसी वजह से पुलिस ने कहानी गढ़ते हुए तीनों को जालसाजी में फंसा दिया।
विज्ञापन
फर्जी मार्कशीट बनवाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों के पास से चार फर्जी मार्कशीट मिलीं हैं और एक तमंचा भी मिला है। आरोपी बलकार सिंह ने दो जगह जोया के बलौला गांव व बस्ती से हाईस्कूल पास किया है।
-सुनील शर्मा, डिडौली कोतवाली इंचार्ज