फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   अमरोहा फाउंडेशन ने किया फखरे अवार्ड से सम्मानित

अमरोहा फाउंडेशन ने किया फखरे अवार्ड से सम्मानित

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Amroha
Amroha Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। अमरोहा फाउंडेशन ने एक शाम महबूब अली के नाम कार्यक्रम में शहर की छह शख्सियतों को फखरे अवार्ड से नवाजा और माध्यमिक शिक्षामंत्री महबूब अली के हाथों कुराने हकीम और इस्लामिक माशरे के बुनियादी नुक्से किताब का विमोचन किया गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला लकड़ा दरबारे शाह विलायत में आयोजित कार्यक्रम में लेखक सैयद गुलाम हैदर, व्यापारी जय गोपाल माहेश्वरी, शायर डा.अजीम अमरोही, हकीम शुऐब अख्तर, श्रीधार्मिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रमेश गोयल व समाजसेवी नासिर सिद्दीकी को फखरे अमरोहा अवार्ड से नवाजा गया। माध्यमिक शिक्षामंत्री महबूब अली ने कुराने हकीम और इस्लामिक माशरे के बुनियादी नुक्से किताब का विमोचन किया। कहा कि अमरोहा फाउंडेशन सराहनीय कार्य कर रही है और इस तरह के सार्वजनिक कार्यक्रमों में बेहतर कार्य करने वालों को सम्मान देकर उनकी हौंसला अफजाई करना अच्छा काम है। इस अवसर पर शिया शहर इमाम डा.सियादत नकवी, शमीम हादी, चेयरमैन अफसर परवेज, सिब्ते जमाल, जमशेद जैदी, डा.सिराजुद्दीन हाशमी, सैयद अली मकीन, असलम उस्मानी, खुर्शीद हैदर जैदी, एमबी नकवी, इकबाल हैदर नकवी, कमाल हैदर, पैयंबर नकवी आदि मोजूद रहे। फाउंडेशन के अध्यक्ष फरमान हैदर ने सभी का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed