{"_id":"45-32983","slug":"Amroha-32983-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से अनबन होने पर महिला फांसी पर झूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से अनबन होने पर महिला फांसी पर झूली
Amroha
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंडी धनौरा। पति से अनबन होने पर एक महिला फांसी पर झूल गई। समय रहते परिजनों की नजर उस पर पड़ गई। परिजनों ने तत्काल शोर मचाते हुए उसे फंदे से नीचे उतारा। महिला को चिकित्सक के यहां ले जाया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। महिला अपने पति पर तंग करने का आरोप लगा रही थी। वही पति का आरोप था कि महिला घर व खेती के किसी काम में हाथ नहीं बंटाती है। महिला के बच्चे भी उसके खिलाफ नजर आए। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की दोपहर एक महिला ने अपने घर पर कमरे में बंद होकर फांसी लगा ली। ऐसा करता देख बेटी की मां पर नजर पड़ गई। उसने तत्काल शोर मचाते हुए परिवार के अन्य सदस्यों को आवाज लगाई। किवाड़ तोड़कर महिला को फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया। हालत ठीक होने पर महिला अपनी हालत के लिए अपने ही पति को दोषी ठहरा रही थी वही पति का कहना था कि वह घर का कोई काम नहीं करती है। मां-बाप के झगड़े में बच्चे भी अपनी मां को ही दोषी ठहरा रहे थे।