{"_id":"45-32904","slug":"Amroha-32904-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर मां-बेटी के सिर फोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर मां-बेटी के सिर फोड़े
Amroha
Updated Tue, 14 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। छेड़छाड़ के विरोध पर नौगावां थाने के चौकीदार ने शनिवार की रात जबरन घर में घुसकर मां-बेटी पर जमकर कहर बरपाया और दोनों को पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए पीड़ित पक्ष पर समझौता करने का दबाव बना रही है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामला नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव बसेड़ा तगा का है। यहां का दीपक पुत्र मलखान सिंह थाने में चौकीदार है। सप्ताहभर पहले चौकीदार ने गांव की एक युवती के साथ छेड़छाड़ की थी। उस दिन तो गांव वालों ने मामला रफा दफा करा दिया था लेकिन, शनिवार की रात करीब नौ बजे चौकीदार शराब पीकर फिर उसके घर में घुस आया और युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर चौकीदार ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी और युवती की मां और युवती को पीटकर लहूलुहान कर दिया। घायल हालत में मां-बेटी रात में थाने पहुंची और चौकीदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने घायल मां-बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती, तो कराया दिया लेकिन चौकीदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोप है कि पुलिस पीड़ित पक्ष पर समझौते का दबाव बना रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।