फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   हार के बावजूद बढ़ा सपा का वोट बैंक

हार के बावजूद बढ़ा सपा का वोट बैंक

Sat, 17 May 2014 05:30 AM IST
Amroha
Amroha Updated Sat, 17 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी में सपा के लिए नतीजे भले ही निराशाजनक हों लेकिन अमरोहा सीट पर भाजपा प्रत्याशी से करीब 1.58 लाख वोट से हार के बावजूद थोड़ी बहुत राहत पहुंचाने वाली खबर है। इस लोकसभा चुनाव में अगर मतदान प्रतिशत बढ़ा है तो यहां सपा के वोट बैंक में भी इजाफा हुआ है। 2009 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार हुमैरा अख्तर को 1.79 लाख ज्यादा वोट मिले हैं।
विज्ञापन

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने 2009 में हुए आम चुनाव में विधायक महबूब अली पर दांव खेला था। इस मुकाबले में रालोद प्रत्याशी देवेंद्र नागपाल ने 283182 वोट लेकर जीत हासिल की थी। जबकि, सपा को 191099 वोट मिले थे। दूसरे स्थान पर रहे महबूब अली की 92083 वोट से हार हुई थी। भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई थी। जबकि, बसपा प्रत्याशी ने तीसरा स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन

2012 के विधानसभा चुनाव में जिले की चारों विधानसभाआें में परचम फहराने वाली समाजवादी पार्टी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में पंचायती राज राज्यमंत्री कमाल अख्तर की पत्नी हुमैरा अख्तर को मैदान में उतारा। जिसके पीछे हाईकमान की सोच जिले में माननीयों की लोकप्रियता और विकास कार्यों को भुनाने की थी। जोकि, गलत साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भले ही भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर से हुमैरा अख्तर को 158214 वोट से करारी हार का सामना करना पड़ा है। 528880 के मुकाबले में 370666 वोट मिले है। लेकिन, एक दूसरा सच यह भी है कि बीते चुनाव में मिले वोट और इस चुनाव में सपा प्रत्याशी को मिले वोट में काफी बड़ा अंतर है। वोटिंग प्रतिशत में अगर 20 से 25 प्रतिशत का इजाफ हुआ है तो सपा के खाते में बीते चुनाव के मुकाबले 179567 वोट ज्यादा आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed