फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   हजरत शाह विलायत के वालिदेन की कब्रें मिली!

हजरत शाह विलायत के वालिदेन की कब्रें मिली!

Mon, 12 May 2014 05:31 AM IST
Amroha
Amroha Updated Mon, 12 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। मीरा सराय में मस्जिद की खुदाई के दौरान बरसों पुरानी दो कब्रें मिली है। जिन्हेें हजरत शाह विलायत रहमतुल्लाह अलैह के वालिदेन की होने का दावा किया जा रहा है। जिसे लेकर रविवार को दिनभर गांव में लोगों को आने जाने का सिलसिला लगा रहा। कब्रों पर फातिहाख्वानी भी की गई।
विज्ञापन

बिजनौर मार्ग पर हजरत सैयद हुसैन शरफुद्दीन शाह विलायत रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह है। जिसे दुनियाभर में बिच्छू वाली जियारत के नाम से जाना और पहचाना जाता है। इस दरगाह करामात यह है कि यहां बिच्छू डंक नहीं मारते और सच्चे दिल से मांगी गई हर जायज मुराद पूरी होती है। तारीख के पन्नों में दर्ज इबारत के मुताबिक हजरत शाह विलायत 594 हिजरी व 1242 ई.में अपने वालिद सैयद अली बुजुर्ग व वालिदा के साथ ईराक के शहर वासित से यहां आए थे। जिसके बाद आपने मीरा सराय गांव में कयाम किया था। वालिद के इंतकाल के बाद सैयद मखदूम विलायत अमरोहा आ गए थे और आज जहां आपकी दरगाह है उसी जगह को कयाम के लिए पसंद किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed