{"_id":"45-27469","slug":"Amroha-27469-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाईपुरा में फायरिंग और पथराव, छर्रे लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाईपुरा में फायरिंग और पथराव, छर्रे लगे
Amroha
Updated Fri, 07 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला(अमरोहा)। बच्चों के बीच हुए विवाद के उपरांत एक पक्ष ने दूसरे के घर पर गुरुवार को पथराव कर दिया। इसी दौरान तमंचों से फायरिंग की। इसमें पूर्व सभासद के पुत्र के छर्रे भी लगे। इस दौरान महिलाओं से अभद्रता भी की गई। शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
बुधवार की शाम को नगर के मोहल्ला नाईपुरा में पूर्व सभासद भगीरथ सिंह के पुत्र रोहित का गांव के ही फिरोज और शाकिर से खेल-खेल में झगड़ा हो गया था। बताते हैं कि मोहल्ले वालों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि बृहस्पतिवार की सुबह दूसरे पक्ष के युवक गांव आगापुर से अपने साथियों को ले आए। इन्होंने आते ही रोहित के घर चढ़ाई कर दी। महिलाओं से अभद्रता करते हुए पथराव और तमंचों से फायरिंग भी की। इस दौरान रोहित के पिता गंगासरन के पैर में छर्रे लगने से वह घायल हो गए। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर जा पहुंची और घायल को सीएचसी लेकर आई। घायल की ओर से थाने में नामजद तहरीर दी गई।